यमनी सेना के मीज़ाइल हमले में सूडानी सेना का एक, सऊदी सेना के दो कमांडर तथा संयुक्त अरब इमारात का जनरल मारा गया।
"मसादिर नेट" वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने दक्षिणी यमन के अलएनद प्रांत के हवाई अड्डे को जहां सूडानी सेना के कमांडर, कुछ विदेशी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और दसियों अन्य सैनिक तैनात थे, बैलेस्टिक मीज़ाइल से निशाना बनाया।
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर शरफ़ लुक़मान ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि इस हमले में अलएनद सैन्य अड्डे में मौजूद चौहत्तर सैनिक और अन्य अधिकारी मारे गये जबकि दो एफ़-16 लड़ाकू विमान और एक अपाची हेलिकॉप्टर नष्ट हो गया।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और कुछ अरब देश, अमेरिका की मदद से 26 मार्च से यमन पर हवाई और समुद्री हमले कर रहे हैं। इन हमलों में अब तक अधिकांश आधार भूत ढांचे, अस्पताल, स्कूल और मकान नष्ट हो चुके हैं।